सीएम भूपेश बघेल ने की फार्मेसी महाविद्यालय खोलने की घोषणा

कोरबा। जिले के कटघोरा विधानसभा के ग्राम रंजना में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई घोषणाएं की है. भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार लोगों की जेब में पैसा डालने का काम कर रही है। अकेले कोरबा में धान का उत्पादन चार गुना बढ़ा है, ख़रीदी बढ़ी है। केंद्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। राज्य सरकार किसान, मजदूर, महिला की आय में वृद्धि करने का कार्य कर रही है। हमारा प्रदेश किसानों का प्रदेश है। आय बढ़ाने के साथ पढ़ाई लिखाई, स्वास्थ्य, बिजली पानी सब की व्यवस्था कर रहे हैं।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में और गांव तथा शहर के पुराने स्कूलों का मरम्मत, रंगाई का कार्य भी किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ-साथ संस्कृति को बढ़ावा देने का काम हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि तीजा पोरा, हरेली, विश्व आदिवासी दिवस, कर्मा जयंती के अवसर पर राज्य में छुट्टी घोषित है। खेल गतिविधियों का आयोजन भी कराया जा रहा है, लगातार छत्तीसगढ़ की पहचान को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
1. ग्राम रंजना में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की शाखा प्रारंभ की जायेगी।
2. शासकीय महाविद्यालय बांकी मोंगरा का भवन निर्माण कराया जाएगा।
3. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल नगर पालिका दीपका एवं बांकीमोंगरा में प्रारंभ की जायेगी।
4. कृषि विज्ञान केन्द्र लखनपुर में कृषक प्रशिक्षण केन्द्र भवन निर्माण करवाया जायेगा।
5. शासकीय हाई स्कूल बिरदा का उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन कराया जाएगा।
6. भिलाई बाजार में उप-तहसील प्रारंभ किया जाएगा।
7. शासकीय महाविद्यालय दीपका का नामकरण शहीद मूलचंद कंवर के नाम पर किया जाएगा।
8. ग्राम तिवरता में दादा हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा स्थापना की घोषणा।
9. कटघोरा में फार्मेसी महाविद्यालय की घोषणा।
10. ग्राम रंजना का नामकरण राजीव ग्राम रंजना के रूप में।

error: Content is protected !!