सीएम ने किया पीडब्ल्यूडी के विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज लोक निर्माण विभाग के 144 करोड़ 95 लाख 45 हजार रूपए के 31 विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य शासन द्वारा सामाजिक क्षेत्र निर्माण के तहत सुविधाओं एवं विकास योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन की चुनौतियां सामने आई लेकिन इसके बावजूद विकास कार्य चलते रहे। जून माह में कोरोना का प्रभाव कम होते ही विकास कार्यों में गति आई। प्रदेश में अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए शासन द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने 119 करोड़ 82 लाख 13 हजार रूपए की लागत से 26 कार्यों का भूमिपूजन तथा 25 करोड़ 13 लाख 32 हजार रूपए की लागत से 5 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

error: Content is protected !!