कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र सिंघोला एवं रानीतराई का किया निरीक्षण

 

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। कलेक्टर डोमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला एवं रानीतराई के धान उपार्जन केन्द्र में किसानों द्वारा विक्रय किए जा रहे धान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं कलेक्टर ने वहां धान तौलाई का अवलोकन किया। आर्द्रतामापी यंत्र से धान की नमी को मापने पर सही पाई गयी। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, नापतौल, रखरखाव, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता का कार्य है और इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिए धान खरीदी केन्द्र से धान का उठाव लगातार होते रहना चाहिए। उन्होंने बारदाने के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर किसानों से रूबरू हुए और उनसे धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को धान की बिक्री में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। किसान  डेरहाराम ने बताया कि सिंघोला में धान खरीदी की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है और कोई दिक्कत नहीं है। वहीं किसानराजेन्द्र प्रसाद एवं मनीष ने धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्था के लिए संतुष्टि जाहिर की।कलेक्टर श्री सिंह को समिति के प्रबंधक ने बताया कि अब तक लगभग 20 प्रतिशत धान की खरीदी की गई है। मोटा, पतला एवं सरना धान की खरीदी लगातार जारी की जा रही है। अब तक 18 हजार 674.4 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। अब तक 605 किसानों ने अपने धान की बिक्री की है। वही रानीतराई के समिति प्रबंधक ने बताया कि अब तक 181 किसानों से 5 हजार 533.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। समितियों से धान का उठाव लगातार जारी है। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा, उप संचालक सहकारिता  अनिल कुमार बनज एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!