Bank Holidays in July : भले ही आज हम बैंक से जुड़े कई काम ऑनलाइन करते हों, लेकिन कई कामों के लिए हमें आज भी बैंक जाना पड़ता है. जब आपको होम लोन या कोई और बड़ा लोन लेना होता है, अकाउंट इन-एक्टिव हो जाता है, डिमांड ड्राफ्ट यानी डीडी बनवाना होता है या कोई दस्तावेज जमा करने के अलावा कई दूसरे कामों के लिए अकाउंट होल्डर को बैंक जाना पड़ता है.
![](https://lalluram.com/wp-content/uploads/2024/07/image-2024-07-01T153927.311.jpg)
अगर आप इस महीने यानी आज से शुरू हुए जुलाई महीने में बैंक जाने वाले हैं, तो पहले बैंकों की छुट्टियों पर एक नजर डाल लें. वरना आप अपने काम के लिए बैंक तो पहुंचेंगे, लेकिन बैंक बंद भी हो सकते हैं क्योंकि इस महीने कुल 12 छुट्टियां पड़ने वाली हैं. ऐसे में आप यहां चेक कर सकते हैं कि आपके शहर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे और कब खुले रहेंगे.
जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्ट (Bank Holidays in July)
- 3 जुलाई को बेह दिनखलम के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे
- 6 जुलाई को मिजो हमीचे इंसुइखोम पावल यानी एमएचआईपी दिवस के अवसर पर अजवाल में बैंक बंद रहेंगे
- 7 जुलाई को रविवार है और इस दिन देशभर के बैंक बंद रहेंगे
- 8 जुलाई को कांग-रथ यात्रा के कारण इंफाल में बैंक बंद रहेंगे
- 9 जुलाई को द्रुकपा त्से-जी के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे
- 13 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार और 14 जुलाई को रविवार होने के कारण इस दिन देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे
- 16 जुलाई उत्तराखंड में मनाया जाने वाला त्योहार हरेला को मनाया जाएगा, इसलिए राजधानी देहरादून में सभी बैंक बंद रहेंगे
- 17 जुलाई को मुहर्रम है, जिसके कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
- 21 जुलाई को रविवार है, जिसके कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे
- जहां एक ओर 27 जुलाई को चौथा शनिवार है, वहीं 28 जुलाई को रविवार की छुट्टी है और इसलिए इन दोनों दिनों में देश के सभी बैंक बंद रहेंगे.
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/as-dixit.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/arvind-singh.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/bhupendra-verma.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/gandhi-naursingh-home.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/jeevanrekha-hospita.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/dr-hirwani.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/hansraj-sonkar.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/kamal-sahu.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/op-sahu.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/rajesh-lariya.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/santosh-sahu.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/shukla-hospita.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/shyam-lal-vrma.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/sl.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/suraj-sahu.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/tp-sarva.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/shailesh-shrama.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/vijay-thakur.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/sailesh-sharma.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/citi-2.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/03/newww-pop.jpg)