किसानों और मजदूरों के हितों के लिए कांग्रेस सदैव तत्परः कुलबीर

उत्तर ब्लाॅक के वार्ड 14 में चला हाथ से हाथ जोड़ा यात्रा

राजनांदगांव। देश में किसानों व मजदूरों के हितों को लेकर कांग्रेस सदैव साथ लड़ी है और उनके हक के लिए लड़ा है। माननीय राहुल गांधी जी देश में एकता, अखंडता कायम रहे इन्हीं उद्देश्य को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकली। इस यात्रा का उद्देश्य बताने व राज्य सरकार की उपलब्धियां को साझा करने कांग्रेस संगठन द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से हर घर तक पहंुचकर संदेश पत्र के माध्यम से साझा कर रहे है। यात्रा प्रतिदिन शहर के अलग-अलग वार्डों में पहंुचकर जनता से जुड़ रही है। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षमोहन मरकाम जी के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसौदिया के निर्देशानुसार छग अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त राजनांदगांव शहर प्रभारी  धनेश पाटिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन व उत्तर ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीमती शारदा तिवारी के सानिध्य व उत्तर ब्लाॅक अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में टांकापारा वार्ड 14 के बूथ 96, 135 के पार्षद के निवास से स्थान से निकली जो पुरानी सिविल लाइन होते हुए स्टेशन रोड होते हुए टांकापारा, वेसलियन स्कूल होते हुए हनुमान मंदिर के पास यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान बूथ अध्यक्ष सतीश मसीह, नीतिन मसीह, संजय लाल, कृष्णा नेताम, अज्लू, कृष्णा मेश्राम की सक्रिय भूमिका रही। यात्रा लगभग 5 किलोमीटर तक चली।
छग अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त राजनांदगांव शहर प्रभारी धनेश पाटिला ने भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य साझा करते हुए वार्डवासियों से हाथ से हाथ जोड़ो में जुड़ने की अपील की।
वार्ड के हर घर तक पहंुचकर जनसंवाद करते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्वकर्ता राहुल गांधी जी के संदेश को बताते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि केन्द्र सरकार को देशवासियों के हितों से कोई मतलब नहीं है जबकि आज सबसे ज्यादा गरीब, मजदूर व किसान परेशान है। चंदपूजीपति मित्रों को बढ़ावा देने के लिए आज कृषि भूमि को केन्द्र सरकार अपनी मित्रता धर्म निभाते हुए कापोर्रेटर सेक्टर को दे रही है। इसको लेकर कांग्रेस लगातार विरोध दर्ज करा रही है जबकि हमारी छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कृषि को बढ़ावा देते हुए किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में लगी है। किन्तु केन्द्र सरकार को यह रास नहीं आ रही है बार-बार अंडगा डालकर किसान विरोधी नीति अपना रही है।
छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ करते हुए उत्तर ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीमती शारदा तिवारी ने कहा कि सभी वर्गो का ध्यान रखते हुए भूपेश बघेल सरकार कई जनहितकारी योजनाएं चला रही है। जिसका प्रतिसाद आज देखने को मिल रहा है।
उत्तर ब्लाॅक अध्यक्ष आसिफ अली ने यात्रा में उपस्थित कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन करते हुए ‘‘भूपेश कका सबले बढ़िया‘‘ का नारा देते हुए कहा कि कांग्रेस सदैव कमजोर का ढाल बनकर गरीब, मजदूरों के हितों के लिए कार्य कर रही है।
यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से छग अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हफीज खान, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल, छग सिंधी अकादमी के सदस्य अशोक पंजवानी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री फिरोज अंसारी, झम्मन देवांगन, जिला कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, दक्षिण ब्लाॅक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, श्रीमती कुसुम दुबे, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक फडनवीस, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, एजाजूर रहमान, प्रभात गुप्ता, पार्षद समद खान, पूर्णिमा नागदेवे, बबलू कसार, अतुल शर्मा, सुरेन्द्र देवांगन, अभिमन्यु मिश्रा, राहुल गजभिये, राहुल देवांगन, शिवम गढपायले, अर्जुन सिंह कुर्रे, अमित जंघेल, जीतु बाजपेयी, शेख रिजवान, राजेश पटेल, प्रियेश मेश्राम, संदीप सोनी, संदीप जायसवाल, सुकृत गुप्ता, कृष्णा मेश्राम, अतुल सेमूएन, नेमूशंकर, अरविंद सिंग, सुनील पिल्ले, जितेन्द्र कश्यप, हेमंत मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी एवं उत्तर ब्लाॅक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!