कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ कैंडिडेट का किया ऐलान, अजित पवार की बारामती सीट नहीं रहेगी निर्विरोध

बारामती हमेशा से ही महाराष्ट्र की सबसे अहम सीट रही है. इस सीट पर एनसीपी का बहुत लंबे समय से कब्जा है. पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार यहां से आठ बार इलेक्शन जीते थे. उनके निधन से खाली हुई इस सीट पर अब उपचुनाव हो रहे हैं. एनसीपी ने सहानुभूति के आधार पर सुनेत्रा पवार को टिकट दिया है, लेकिन कांग्रेस ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। सुनेत्रा पवार ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से फोन पर बात की थी और इस सीट को निर्विरोध रखने का आग्रह किया था। वहीं अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी का ऐलान होने के बाद यह सीट निर्विरोध नहीं रह गई है।

महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं अब कांग्रेस ने इस सीट के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान भी कर दिया है। इससे पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि अजित पवार के सम्मान में इस सीट को निर्विरोध रखा जाएगा।

महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। यह सीट अजित पवार की प्लेन हादसे में मौत के बाद खाली हुई है। यहां से उनकी पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित करने से निर्विरोध निर्वाचन की संभावना कम हो गई है। बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने आकाश मोरे को चुनावी मैदान में उतारा है। आकाश मोरे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश इकाई के सचिव हैं। आकाश मोरे का मुकाबला महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से होगा, जो अजित पवार की पत्नी हैं।

बारामती सीट पर निर्विरोध चुनाव कराने को लेकर तमाम प्रयास किए जा रहे थे। इसके लिए सुनेत्रा पवार ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से फोन पर बात भी की थी। सुनेत्रा पवार ने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी समर्थन मांगा था। इसके अलावा शरद पवार की एनसीपी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह बारामती सीट पर अजित पवार के सम्मान में उपचुनाव नहीं लड़ेगी।

बताते चले कि अजित पवार की प्लेन क्रैश में निधन के बाद से यह सीट खाली थी, जिसपर उपचुनाव कराया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आकाश मोरे पार्टी के पूर्व विधानपरिषद सदस्य विजयराव मोरे के बेटे हैं और धांगर समुदाय से संबंध आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!