नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का कांग्रेस ने फूंका पुतला

राजनांदगांव। आदिवासी युवती की शिकायत पर छग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र पलाश चंदेल पर दैहिक शोषण व दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध होने पर शहर कांग्रेस व जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा मानव मंदिर चैक पर शनिवार 21 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पुतला फूंका।कांग्रेस के जिलाध्यक्ष द्वय कुलबीर सिंह छाबड़ा व पदमसिंह कोठारी ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र पलाश चंदेल द्वारा आदिवासी युवती पर दुराचार किया है। उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज हुआ है और यह शर्म की बात है ये भाजपा नेता एक तरफ तो बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं के नारे लगाते है और यही भाजपा नेता इस तरह की घिनौनी हरकते करते है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को तत्काल अपने विधायक व नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देना चाहिए। इसी तारतम्य में प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार, प्रदेश महासचिव व राजनांदगांव शहर प्रभारी श्री अरुण सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पुतला दहन किया गया। भाजपा के इस प्रकार के घटनाओं पर भ्रष्टाचार पर प्रदेश कांग्रेस सजग है और इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।

पुतला दहन में प्रमुख रूप से छग अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हफीज खान, छग पर्यटन सदस्य निखिल द्विवेदी, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, सविता ठाकुर, ग्रामीण प्रवक्ता रूपेश दुबे, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, नरेश शर्मा, झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, नासिर जिंदरान, महेन्द्र शर्मा, उत्तर ब्लाॅक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, ग्रामीण ब्लाॅक अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, शरद खंडेलवाल, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अभय सांखला, अनिता बक्सेरिया, मनीष गौतम, नरेश साहू, शकील रिजवी, अफताब अहमद, एल्डरमैन प्रभात गुप्ता, पार्षद विनय झा, चंद्रकला देवांगन, महेश साहू, डा.अरूण देवांगन, सचिन चैरसिया, संजय साहू, विशु अजमानी, आरबी मिश्रा, मो मुस्तफा जोया, गेमू कुंजाम, सुरेन्द्र देवांगन, संदीप जायसवाल, डा.राकेश कुमार, मोइन गोरी, शिवम गढ़पायले, सृकृत गुप्ता, विपिन मडामे, भूपेन्द्र रजक, शिव साहू, दुर्गा देवांगन, राजेश चंदेल, परमानंद साहू, राजेश पटेल, जगदीश, सागर ताम्रकार, गोपाल सिंह, कृतलाल पटेल, उमर सिंह ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, देवेन्द्र कुमार, अमरदास साहू, परमानंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!