कांग्रेस ने फूंका योगी आदित्यनाथ का पुतला

उप्र में प्रियंका गांधी को हिरासत में लिये जाने का विरोध

राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज अपरान्ह शहर के हृदय स्थल मानव मंदिर चौक में उत्तर प्रदेश्ज्ञ के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। शहर जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये आंदोलन यूपी सरकार के द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी को हिरासत में लिये जाने के विरोध में किया जा रहा है। पुतला दहन आंदोलन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। आंदोलनकारी युकांइयों ने विरोध में नारेबाजी भी की। इस दौरान महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने प्रियंका गांधी जिंदाबाज के नारे लगवाये। वहीं लखीमपुर सीटी में किसानों के वाहन से कुचले जाने को हत्याकांड निरूपित करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई। आंदोलन के दौरान पुलिस ने पुतले पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।

 

error: Content is protected !!