कांग्रेस पार्टी में दम ही नहीं, कई जगहों पर कैंडिडेट नहीं मिल रहे- केंद्रीय मंत्री तोमर

उमरिया। केंद्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश चुनाव समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी नहीं करने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कई जगहों पर प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए ऐसा करती है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस फिलहाल उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करेगी। उम्मीदवारों के नाम घोषित करने को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल दी है। बताया जा रहा इसके पीछे कई कारण सामने आ रहे हैं। इनमें संसद के विशेष सत्र और ED-IT की छापेमारी समेत कुछ और भी वजह बताई जा रही हैं।

वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उमरिया (Umaria) जिले की मानपुर विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के दौरान कहा कि कांग्रेस अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए ऐसा काम करती है। बीजेपी की सरकार है इसलिए देश में कानून का राज है।
उन्होंने कहा कि देश की सारी एजेंसिया स्वतंत्र रूप से काम करती है। जो ईमानदारी से जीवन जी रहा है, जो ईमानदारी से पैसा कमा रहे है उसे ED और CBI का डर क्यों होना चाहिए। कांग्रेस मुद्दा विहीन है, उसमें दम बचा ही नहीं है। कांग्रेस को कई जगह तो कैंडिडेट नहीं मिल रहे है।

error: Content is protected !!