जश्न में डूबे कांग्रेसी, खैरागढ़ विधानसभा में यशोदा वर्मा विजयी

कोमल जंघेल 20167 मतों से रहे पीछे

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व विधायक खैरागढ़ कोमल जंघेल को खैरागढ़ विधानसभा चुनाव मंे लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। वहां के उपचुनाव के लिये 12 अप्रैल को मतदान हुआ था जिसकी गिनती आज 16 अप्रैल को यहां राजनांदगांव स्थित बीज निगम के गोदाम में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यशोदा वर्मा ने पहले चक्र से बढ़त बनाते हुए 22वें और अंतिम चक्र तक 20167 वोटों से आगे निकलकर जीत हासिल कर ली है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कोमल सिंह जंघेल पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव भाजपा प्रत्याशी रहे। खैरागढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एवं श्रीमती वर्मा के विजय होने से खैरागढ़ राजनांदगांव, से लेकर राजधानी रायपुर तक के कांग्रेसी जीत के जश्न में डूब गये हैं। ज्ञातव्य है कि यह चुनाव कांग्रेस-भाजपा के लिये बहुत ही प्रतिष्ठापूर्ण होते हुए प्रदेश कांग्रेस-भाजपा व छजकां के लिये शक्ति परीक्षण का केंद्र बन गया था। प्रदेश भर के सियासी लोगों से लेकर सियासत में जरा भी रूचि रखने वाले लोगों की नजर इस उपचुनाव के नतीजों पर थी।

 

error: Content is protected !!