CG: प्रोफेसर की हत्या की साजिश, किसी ने लंच बाक्स में मिलाया जहर

बिलासपुर। मस्तूरी के शासकीय पतालेश्वर महाविद्यालय के प्रोफेसर के लंच बाक्स में किसी ने जहर मिला दिया। दोपहर में प्रोफेसर ने लंच किया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्वजनों ने उसे गंभीर हालत में अपोलो हास्पिटल में भर्ती कराया। वहां जांच में जहर मिला हुआ भोजन खाने की पुष्टि हुई है। प्रोफेसर 35 दिनों तक आइसीयू में जीवन से संषर्घ कर रहे थे। बेहतर इलाज होने पर जान बच गई। इसके बाद प्रोफेसर ने इसकी शिकायत एसपी पारुल माथुर से की है। उन्होंने कालेज के कर्मचारी व अधिकारियों पर लंच बाक्स में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

सीपत रोड मोपका के अमोला विला के रहने वाले एलके निराला शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी में भौतिक शास्त्र के प्राध्यपक हैं। वे जन्म से पैर से दिव्यांग हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बीते 17 फरवरी 2022 को ड्यूटी करने कालेज गए थे। रोज की तरह उस दिन भी घर से लंच बाक्स व पानी बाटल साथ रखे थे। सुबह 11:30 बजे कालेज में दो रोटी खाकर अपने प्रयोगशाला परिचारक बृजेश कुमार कोरी के साथ काम पर व्यस्त हो गए। लंच करने के कुछ समय बाद पेट में जलन होने लगी।

स्वास्थ्यगत से परेशानी होने लगी। कुछ समय नहीं आया और ड्यूटी खत्म कर शाम को वापस चले गए और बिस्तर मेें आराम करने लगे। उन्होंने स्वजनों को तबीयत खराब होने की जानकारी दी। कुछ समय बाद प्रोफेसर बेहोश हो गए। स्वजनों ने आनन फानन में उन्हें अपोलो हास्पिटल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डाक्टर ने उनको आइसीयू में शिफ्ट किया। जांच में भोजन के साथ जहर खाने की पुष्टि हुई। करीब 35 दिनों तक अपोलो में इलाज चला। सेहत में सुधार होने के बाद प्रोफेसर घर लौट गए। अपोलो अस्पताल से मेडिकल प्रमाण पत्र मिलने के बाद पीड़ित प्रोफेसर ने एसपी पारुल माथुर से शिकायत कर मामले की जांच करवाने की मांग की है।

error: Content is protected !!