संविदा कर्मचरियों ने धरना देकर निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

 

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। जिले भर से संस्कारधानी पहुंचे सैकड़ों संविदा कर्मचारियों ने आज महावीर चौक, जी ई रोड में फ्लाई ओवर के नीचे धरना प्रदर्शन किया। इस आंदोलन के बाद दोपहर दो बजे से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। जो इस वक्त शहर भ्रमण कर रही है। आंदोलनकारियों की मांग है कि उन्हें नियमित किया जाये और उनकी वेतन में वृद्धि की जाये। जो भी पगार मिल रही है वह घर चलाने के लिए नाकाफी है।

error: Content is protected !!