निगम कर्मचारियों को पगार के लाले

 

 दीवाली बिल्कुल पास; 3 माह से वेतन नहीं

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। स्थानीय नगर पालिक निगम में अधिकारियों – कर्मचारियों को पिछले 3 माह से तनख्वाह नहीं मिले होने के समाचार हैं। उम्मीद की जा रही है चालू अक्टूबर का मिलाकर चार माह का पेमेंट दीपावली के पहले भुगतान कर दिया जायेगा,लेकिन इससे पहले अनिश्चितता को लेकर निगम कर्मियों की सांसे अटकी हुईं हैं।
हर माह दो करोड़ से ज्यादा का वेतन
प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम में करीब एक हजार कर्मचार – अधिकारी हैं। ये आंकड़े नियमित और प्लेसमेंट मिलाकर है। यह भी जानकारी मिली है कि हर महीना दो करोड़ रूपये से अधिक का पेमेंट बनता है। जुलाई,अगस्त, सितंबर माह की पूरी पगार होनी बची है रविवार 23 अक्टूबर धनतेरस से दीपावली शुरू हो रही है। दीवाली पास आते-आते निगम कर्मचारियों -अधिकारियों साथ ही पार्षदों आदि को दीवाली पूर्व 4 माह का वेतन,मानदेय भुगतान हो जाने की उम्मीद भी है। यहां तक कि राज्य सरकार की 17 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर वित्तीय फैसले ले लिये जाने का भी भरोसा है। यह भी कहा जा रहा है कि किसी कारणवश अक्टूबर में पगार नहीं मिली तो सीधे जनवरी 2023 में मिलेगी।
“दीवाली के पहले पेमेंट हो जायेगा। अक्टूबर का भी होगा। दीवाली पूर्व हर साल भुगतान हो जाता है, मुख्यमंत्री सबको दे रहे हैं।”
श्रीमती हेमा देशमुख महापौर

error: Content is protected !!