गाय ने मां बनकर श्वान के बच्चे को पिलाया अपना दूध, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

विदिशा। मां तो आखिर मां होती है। कहते हैं प्रभु तेरी लीला तू ही जाने ऐसा ही नजारा मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) जिले में देखना को मिला। जहां पर एक भूखे श्वान (Dog) के बच्चे को गाय माता (Cow) अपना दूध पिलाते हुए दिखाई दी। इतना ही नहीं कुत्ते का बच्चा आराम से गाय का दूध पी रहा था। इस दौरान गाय ने कुत्ते के बच्चे को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाया।

यह वीडियो (Video) जिले के बड़े बाजार का बताया जा रहा है। जो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Viral) हो रहा है। गाय का दिल छू लेने वाला यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय सड़क के किनारे बैठी हुई है और कुत्ते का एक बच्चा उसके थन से दूध पी रहा है।

इस दौरान गाय शांत बैठी हुई है और कुत्ते का बच्चा आराम से दूध पीकर अपनी भूख मिटा रहा हैं। गाय को कुत्ते के बच्चे को दूध पिलाता देख राह चलते लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब इंटरनेट (Internet) पर तेजी से वारल हो रहा है।

error: Content is protected !!