‘गाय’ बनीं महाराष्ट्र की राज्यमाता, चुनाव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला

Cow Became State Mother of Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने गाय को राज्यमाात का दर्जा दिया है। महाराष्ट्र की शिंदे सरकार (Shinde government) ने यह बड़ा फैसला ऐसे समय में लिया है, जब इस वर्ष नवंबर-दिसंबर महीने में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (maharashtra assembly elections) होने हैं। चुनाव से पहले शिंदे सरकार का ये बड़ा निर्णय माना जा रहा है, जो चुनाव की दिशा बदल सकती है।

सरकार ने कैबिनेट बैठक में यह फैसला सुनाते हुए कहा कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता रही है।

फैसला जारी करते हुए सरकार ने कहा कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति तथा जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्वपूर्ण स्थान को ध्यान में रखते हुए। यह देशी गायों को अब से “राज्यमाता गोमाता” घोषित करने की मंजूरी दी गई।

गाय हमारे किसानों के लिए एक वरदानः देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देसी गाय हमारे किसानों के लिए एक वरदान है, इसलिए हमने इन्हें यह दर्जा(‘राज्य माता’) देने का निर्णय लिया है। हमने देसी गोमाता के परि पोषण और चारे के लिए मदद करने का निर्णय लिया है।

चुनाव आयोग ने राज्य का किया था दौरा

बता दें कि चुनाव आयोग की टीम 28 सितंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची थी। दो दिवसीय दौरे के दौरान निर्वाचन आयोग की टीम ने कई राजनीतिक दलों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक कीं थी। आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र में 26 नवंबर से पहले चुनाव कराना होगा, क्योंकि नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है।

महाराष्ट्र की स्थिति की समीक्षा करने के बाद चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी भी दी थी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया था पिछले दो दिनों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात की गई। सभी कानून प्रवर्तन अधिकारियों संग बैठक की गई। हमने उन्हें कई निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!