क्राइम ब्रांच टीम की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में ASI समेत पांच पुलिसकर्मी घायल

जबलपुर। राजगढ़ से लौट रही जबलपुर क्राइम ब्रांच की टीम सड़क हादसे का शिकार हो गई है। कार पलटने से एएसआई सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हुए है। जिन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। थाना देवरी अंतर्गत ग्राम गोरखपुर के पास ये हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि गोरखपुर क्षेत्र में 15 लाख की चोरी की वारदात के मामले में जबलपुर क्राइम ब्रांच की टीम वापस लौट रही थी। तभी अचानक कार पलटने से सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच के राजेश सिंह एवं धनंजय सिंह गोरखपुर के शादी समारोह में हुई 15 लाख की चोरी के मामले में जांच के लिए राजगढ़ गए हुए थे। जहां पर लौटते समय देवरी के पास उनकी  इनोवा कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

error: Content is protected !!