डीडी न्यूज के लोगों का रंग लाल से हुआ भगवा, जानिए CM स्टालिन-ममता बनर्जी ने क्या कहा

Doordarshan Logo Colour: दूरदर्शन के लोगो का रंग बदले जाने को लेकर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। दूरदर्शन के लोगो को लाल से भगवा (नारंगी) करने पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Chief Minister MK Stalin) और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने आपत्ति जताई है। दोनों नेताओं इसे बीजेपी द्वारा हर चीज को ‘भगवाकरण’ करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

स्टालिन ने ‘लोगो’ में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि दूरदर्शन पर ‘‘भगवा दाग’’ लग गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि ‘‘बीजेपी हर चीज का भगवाकरण करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि ये (‘लोगो’ में बदलाव जैसे कदम) उसी की शुरुआत हैं। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों में ऐसे फासीवाद के खिलाफ खड़ी नजर आएगी।’’

ममता बनर्जी ने भी खड़े किए सवाल

इसे लेकर श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दूरदर्शन के लोगो के रंग में बदलाव पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि देश में भगवाकारण की कोशिश हो रही है। दूरदर्शन का लोगो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ममता बनर्जी ने लिखा कि- जब पूरे देश में राष्ट्रीय चुनाव हो रहे हैं, तो अचानक भगवाकरण और हमारे दूरदर्शन लोगो का रंग बदलने से मैं स्तब्ध हूं! यह बिल्कुल अनैतिक, पूरी तरह से अवैध है, और राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक के भाजपा-समर्थक पूर्वाग्रह को जोर-शोर से बयां करता है!

ममता ने आगे लिखा कि- जब लोग चुनावी मोड में हैं तो भारत का चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता के इस भद्दे, भगवा समर्थक उल्लंघन की अनुमति कैसे दे सकता है?! ईसीआई को इसे तुरंत रोकना चाहिए और दूरदर्शन के लोगो के मूल नीले रंग पर वापस जाने के लिए बदलाव को वापस लेना चाहिए!

error: Content is protected !!