जशपुर। जिले में जाली नोट पकड़ाया है। यह कार्रवाई बागबहार पुलिस ने की है। खुलासा करते पुलिस अधिकारी ने बताया कि सम्पत कुमार टोप्पो नाम का युवक जाली नोट बाजार में खपाने की फ़िराक में था। जिसकी सूचना संबंधित थाने को मिल गई थी। वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर एक टीम बनाई गई थी। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते आरोपी को दबोच लिया।
बता दें कि आरोपी संपत के कब्जे से 500 रू. के जाली नोट 150 नग कुल 75 हजार रू., 500 रू. के 98 नग असली रकम कुल 49 हजार रू. एवं 04 बंडल नोट साईज का सफेद कागज जप्त की गई है।
विगत माह नक्सल प्रभावित जिला बस्तर में भी नकदी नोट और छपवाने वाली मशीनें जब्त की गई थी। इस बारे में खुलासा करते पुलिस अधिकारी ने बताया था कि नक्सली आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। फंडिग पर लगाम लगाए जाने के बाद नक्सल संगठन अब नकली नोट छापने लगे है। इसी कड़ी में सूत्रों से जानकारी आ रही है कि बस्तर के कांग्रेस के छुटभैया नेता 2018 के बाद लगातार नकली नोट छापने और वितरण की मुहीम में लगे हुए है। नकली नोट चलने का प्रभावित क्षेत्र अंतागढ़ , नारायणपुर , केशकाल , कांकेर, कोंडागांव और बस्तर है। जहां बड़े पैमाने पर अभी भी लगातार जानकारी आ रही है कि नकली नोट असली 30 हजार में 1 लाख की नकली नोट दिया जा रहा है। वर्तमान में कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी और पूर्व विधायक देश द्रोही अपराध में नकली नोट का वितरण कर रहे है।
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/as-dixit.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/arvind-singh.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/bhupendra-verma.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/gandhi-naursingh-home.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/jeevanrekha-hospita.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/dr-hirwani.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/hansraj-sonkar.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/kamal-sahu.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/op-sahu.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/rajesh-lariya.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/mandal-dr.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/santosh-sahu.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/shukla-hospita.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/shyam-lal-vrma.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/sl.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/suraj-sahu.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/tp-sarva.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/shailesh-shrama.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/vijay-thakur.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/sailesh-sharma.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/ek-shubchintak.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/citi-2.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/03/newww-pop.jpg)