दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को झटके पर झटका लगने का दौरा जारी है। ताजा झटका दिल्ली में लगा है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने उस समय इस्तीफा दिया, जब एक महीने के अंदर ही दिल्ली में लोकसभा चुनाव का मतदान होने वाला है।

अरविंदर लवली ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि-दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया।

error: Content is protected !!