Delhi Vidhan Sabha Chunav Voting Percentage LIVE: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव (Delhi Assembly Elections 2025) के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। राजधानी में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटर्स की लाइन लगी हुई है। पोलिंग बूथों पर पुलिस बल भी तैनात है। इस बीच दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा सामने आया है। अब तक कुल 33.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। आइए जानते है सबसे ज्यादा और कम कहां वोटिंग हुई है…
दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। आज इन सभी किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। 1.56 करोड़ मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। राजधानी में सुबह 7 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। दोपहर 1 बजे तक 33.31 फीसदी वोटिंग हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा उत्तर पूर्व दिल्ली में तो वहीं सबसे कम सेंट्रल दिल्ली में मतदान हुआ है।
दोपहर 1 बजे तक 33.31 प्रतिशत हुई वोटिंग
- उत्तर पूर्वी दिल्ली-39.51 %
- शाहदरा- 35.81 %
- दक्षिण पश्चिमी दिल्ली- 35.44 %
- पूर्वी दिल्ली- 33.66 %
- उत्तर पश्चिमी दिल्ली- 33.17 %
- दक्षिण दिल्ली- 32.67 %
- उत्तर दिल्ली- 32.44 %
- दक्षिण पूर्वी दिल्ली- 32.27 %
- पश्चिमी दिल्ली- 30.87 %
- नई दिल्ली- 29.89 %
- सेंट्रल दिल्ली- 29.74 %
दिल्ली में 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ था मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 11 बजे तक कुल 19.95 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा उत्तर पूर्व दिल्ली में तो वहीं सबसे कम नई दिल्ली में मतदान हुआ है। उत्तर पूर्व दिल्ली में 24.87 और नई दिल्ली में अब तक 16.08 फीसद वोट पड़े है।
- उत्तर पूर्वी दिल्ली – 24.87
- शाहदरा – 23.3
- दक्षिण पश्चिमी दिल्ली – 21.9
- पूर्वी दिल्ली – 20.03
- उत्तर पश्चिमी दिल्ली – 19.75
- दक्षिण दिल्ली – 19.75
- दक्षिण पूर्वी दिल्ली – 19.66
- उत्तर दिल्ली – 18.63
- पश्चिमी दिल्ली – 17.67
- सेंट्रल दिल्ली – 16.46
- नई दिल्ली – 16.08
पिछले दो चुनाव के आंकड़े
दिल्ली में साल 2015 के चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में 62.60 फीसदी वोटिंग हुई थी।