दिल्ली: MCD चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज

 

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम की 250 वार्ड के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज भी धुआंधार प्रचार का सिलसिला जारी रहेगा।

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 (MCD Election) के लिए प्रचार अंतिम दौर में पहुंच गया है। आज शाम 5 बजे बाद एमसीडी चुनाव का प्रचार थम जाएगा। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपना पूरा दम मतदाताओं को लुभाने में लगा दिया है। वहीं चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज भी धुआंधार प्रचार का सिलसिला जारी रहेगा। आज शाम तक रोड शो, यात्रा और जनसभा के जरिए वोट मांगेंगे। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को परिणाम जारी किया जाएगा।

आप और कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल

कल आप और कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। इस दौरान प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने उनका स्वागत किया। गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी से कार्यकारिणी सदस्य तापसी प्रधान, सिम्मी वालिया, तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अजय मौर्या, प्रधान विनोद अरोड़ा, ज्ञान बंसल राजू, तायल उदित अरोड़ा, अमर चौहान आदि सहित कांग्रेस के अजय गुप्ता और 100 से अधिक कार्यकर्ता बीजेपी में शामि हुए है।

250 वार्डो के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। एमसीडी चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोटिंगी होगी। कुल 250 वार्डों के लिए मतदान होगा। वहीं इसके परिणाम 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि इस बार एमसीडी चुनाव में वार्डों की संख्या कम कर दी गई है। इससे पहले 272 वार्ड में चुनाव हुए थे।

1349 उम्मीदवार मैदान में

इस बार एमसीडी चुनाव में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं। दिल्ली नगर निगम में कुल 104 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, 1 जनवरी 2022 तक 1,46,73,847 वोटर्स हैं। इनमें से 79,86,705 पुरुष और 66,86,081 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा ट्रांसजेंडर वोटर्स की संख्या 1061 हैं।

 

error: Content is protected !!