धरमलाल कौशिक ने कहा-EVM से चुनाव होता तो भाजपा मजबूत होती, हर जगह सत्ता का दुरुपयोग हुआ

निकाय चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। कुछ एक जगहों को छोड़ा जाए तो ज्यादातर जगहों पर कांग्रेस का झंडा बुलंद हो रहा है। गुरुवार को दोपहर तक हर इलाके में अपनी बढ़त देखकर कांग्रेस के नेता जश्न मनाने रायपुर के राजीव भवन पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम नेताओं को बधाई देते हुए नजर आए। दूसरी तरफ कमजोर पड़ी सियासी स्थिति को लेकर भाजपा नेता धरमलाल कौशिक का बयान सामने आया है।

कौशिक ने कहा पूरे चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग हुआ है। आखिरी के दो दिन तो धनबल का इस्तेमाल किया गया। हमारे प्रत्याशी कहीं एक वोट तो कहीं दो वोट से हार रहे हैं। इससे पता चलता है गड़बड़ी की गई है। चुनाव में EVM का प्रयोग करते तो भाजपा की स्थिति मजबूत होती। ये जानते थे इसलिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया। अफसरों का गलत इस्तेमाल किया गया है।

कांग्रेस बोली- अच्छे काम का अच्छा नतीजा
कांग्रेस निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन को प्रदेश की सरकार के बेहतर काम का नतीजा बता रही है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत, माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में हमारी सरकार की जनहितैषी नीतियों पर जनता द्वारा आशीर्वाद के रूप में लगाई गई मुहर है।

यहां भाजपा को कामयाबी
दुर्ग जिले के चारों नगरीय निकाय और उतई वार्ड 5 में हुए उपचुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। जामुल में BJP को बहुमत मिला है। यहां के 20 वार्डों में से 10 में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जबकि 4 निर्दलीय और एक JCCJ के खाते में गई है। कांग्रेस को यहां 4 वार्ड में ही जीत से संतोष करना पड़ा है। देर शाम तक सभी जगहों के नतीजे आएंगे।

error: Content is protected !!