स्टेट स्कूल परिसर में गंदगी का आलम; फैल सकती है महामारी

 

दो माह पहले कलेक्टर ने किया था निरीक्षण; निगम नहीं दे रहा ध्यान

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। शहर के प्रतिष्ठित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में निर्माणाधीन आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के पास गंदगी का आलम है। कचरा सड़ने से असहनीय दुर्गंध वातावरण में फैल रही है। इससे स्टेट स्कूल के विद्यार्थी साथ ही शिक्षकीय अमला परेशान है। ऐसा ही हाल रहा तो इस गंदगी बदबू से संक्रामक बीमारी फैलते देर नहीं लगेगी।

कलेक्टर ने 2 माह पूर्व किया था मुआयना
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब दो माह पहले कलेक्टर ने इस विद्यालय का निरीक्षण किया था। तब अटी पड़ी इस गंदगी के हटाने के निर्देश मातहत अधिकारियोें को दिये थे, लेकिन आज स्थिति ढाक के वही तीन पात वाली है। खास बात यह है कि इस व्याप्त गंदगी के नजारे बाजू वाली सड़क पर से अनेक जिम्मेंदार अधिकारियों का आना – जाना रहता है, लेकिन क्या उनकी नाक इस दुर्गंध को महसूस नही करती होगी ? क्या उन्हें कलेक्टर के निर्देश का ध्यान नहीं है।

’’ आत्मानंद स्कूल के लिये कंस्ट्रक्शन चल ही रहा है। बिल्डिंग मटेरियल्स फैले हुए हैं। अंदर से कुछ कमरे बच्चों के बैठने लायक हो गये हैैं। वहीं पर गंदगी के ढेर को हटाने के लिए एक हफ्ता पहले निगम के अधिकारी को अवगत कराये थे। उम्मीद है हटा देंगे।’’
एन.एस. पट्टा,प्राचार्य स्टेट स्कूल

error: Content is protected !!