ज़िला साहू संघ ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला साहू संघ एवं नगर साहू संघ के तत्वाधान में भक्त माता कर्मा जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साहू सदन राजनांदगांव में भक्त माता कर्मा के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष भागवत साहू सहित जिले के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओ ने पूजा अर्चना कर किया। तत्पश्चात जिला साहू सदन राजनांदगांव से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया ,भजन मंडली के साथ भक्त माँ कर्मा के शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
 भजन गायक व शिक्षक देव साहू ने भक्त माता कर्मा के सुंदर भजनों (गीतों) के माध्यम से राजनांदगांव शहर में नगर भ्रमण किया गया जिसमें सामाजिक बंधुओं ने तालियां बजाते हुए नाचते गाते भ्रमण किया. साथ ही राउत नृत्य एवं डीजे की धुनों में सभी झूमे।
रिमझिम बारिश ने साहू समाज के हौसले को नहीं तोड़ पाई और रिमझिम बारिश में लोग नाचते गाते झूमते नगर भ्रमण किया।
राजनांदगांव जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू नीलमणी साहू महामंत्री ,श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव,पूर्व जिला अध्यक्ष कमल किशोर साहू, यशवंत साहू संयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, मिलन साहू सचिव अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, मंथीर साहू अध्यक्ष मंडल साहू समाज पटेवा,हिरेंद्र साहू, घासी राम साहू, कुलेश्वर साहू ,अंजू दिनेश साहू, मुंनेश्वरी साहू, शैलेंद्री साहू, चंदन साहू, माधव साहू, रूपेंद्र साहू, सरिता साहू, गीता साहू ,चंद्रशेखर साहू ,केसरी साहू, मदन लाल साहू, मिलाप दास साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओ बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह जानकारी रूपेंद्र साहू ने दी।

error: Content is protected !!