धनतेरस पर घर में गलती से न लाएं ये चीजें, लक्ष्मी के जगह होगा दरिद्रता का वास

Dhanteras 2025: दीपावली से पहले धनतेरस मनाया जाता है, जो इस साल 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धनवंतरी की पूजा की जाती है। इसके साथ इस शुभ अवसर पर नई वस्तुएं खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन की गई खरीदारी करने से धन-दौलत में अपार वृद्धि होती है, लेकिन मान्यताओं के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन गलती से नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि इन वस्तुओं को घर लाने से दरिद्रता का वास हो सकता है। आइए जानते हैं किन-किन चीजों को धनतेरस वाले दिन घर नहीं लाना चाहिए?

काले रंग की वस्तुएं

काले रंग को हिंदू धर्म में अशुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े खरीदने से बचें या फिर किसी भी काले रंग की घर में भूलकर भी न लाएं।

कांच की वस्तुएं

कांच का संबंध राहु से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के शुभ मौके पर शीशे से बनी कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि शीशा अस्थिरता का भी प्रतीक है। इसलिए इस मौके पर कांच के बर्तन, आईने या सजावटी सामान खरीदने से बचें। ये घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है।

खाली बर्तन

धनतेरस पर बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन ध्यान रहे कि घर लाते समय वे बर्तन खाली न हो। कहते हैं कि खाली बर्तन घर में खालीपन का संकेत देते हैं। इसलिए आप कोई नया बर्तन खरीदते हैं, तो उसे घर लाने से पहले चावल, दाल या पानी से भरकर ही लाएं। भरा हुआ बर्तन सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है।

लोहे और स्टील से बनी चीजें

धनतेरस पर धातु खरीदने की परंपरा है, लेकिन लोहे से बनी वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है। स्टील भी लोहे का ही एक रूप है, इसलिए स्टील के बर्तन या अन्य सामान खरीदने से भी बचना चाहिए। माना जाता है कि लोहा शनि का कारक होता है, और धनतेरस के दिन इसकी खरीदारी से जीवन में अशुभता आती है।

error: Content is protected !!