नंदई चौक में डबल मर्डर…

 

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। बसंतपुर थाना क्षेत्र के नंदई चौक में आज सुबह दो व्यक्तियों की हत्या से शहर में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार नंदई निवासी जितेन्द्र साहू पिता परमानंद साहू की लाश नंदई चौक में मिली। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। एक अन्य मृतक का नाम कान्हा सारथी निवासी गली नं-1, गौरी नगर बताया जा रहा है।
बसंतपुर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक सी.आर. चंद्रा ने बताया कि उक्त दोनों मृतकों की मौत पर मर्ग कायम कर लिया गया है। मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

error: Content is protected !!