राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान तथा ग्लोबल अनागारिक धम्मपाल अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ.के.एल. टांडेकर

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.के.एल. टांडेकर को दो भिन्न संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान तथा ग्लोबल अनागारिक धम्मपाल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। समता साहित्य एकेडमिक द्वारा नागपुर में नेशनल कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया था, इस कान्फ्रेंस में उनके शिक्षा और शोध में किये गये विशिष्ट कार्यो को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार अनागारिक धम्मपाल जयंती के अवसर पर गत दिवस  17 सितम्बर  को पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर आडिटोरियम में महिला सशक्तिकरण संघ भारत द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें डॉ. टांडेकर के शिक्षा समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के लिये उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें ग्लोबल अनागारिक धम्मपाल अवार्ड से सम्मानित किया गया उल्लेखनीय है कि डॉ. टांडेकर को इसके पूर्व भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अतंर्राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा 12 से अधिक सम्मान द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। प्राचार्य डॉ. के.एल.टांडेकर की उपलिब्ध के लिये महाविद्यालय के प्राध्यापकों/सहायक प्राध्यापकों, अतिथि व्याख्याताओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।

error: Content is protected !!