15 साल हेलीकॉप्टर से आए 5 साल कोई काम ना कराए डा रमन- गिरीश देवांगन

राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन आज अपने सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान 26 अक्टूबर गुरूवार को शहर के वार्ड 28 कमल टॉकीज के पास जनसंपर्क की शुरूआत की जो लोहारा पारा होते हुए गंज चौक में बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर जनसंपर्क यात्रा वार्ड 29 मठपारा से कैलाश नगर वार्ड 30 के वार्डों में आम जनता से जीवंत संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि राजनांदगांव विकास की कड़ी में 15 वर्षीय अदूरदर्शी नेतृत्व के कारण पिछड़ा हुआ है और तो और 15 साल तक अपने क्षेत्र की जनता से मिलने के लिए हेलीकॉप्टर से आते रहे और 5 साल कोई काम भी नहीं कराए यहां तक आधे अधूरे कामों का लोकार्पण कर जनता को सौगात देने के नाम पर ठगने का काम के अलावा और कुछ नहीं किया। अपने 5 वर्षीय विधायक कार्यकाल में अपने द्वारा अधूरे कार्यों के लोकार्पण हुए निर्माण कार्यों का पूरा करने के लिए भी ना तो कोई प्रयास किया और ना ही कोई मांग की जिसके कारण राजनांदगांव की जनता उनके राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते विकास और सुविधाओं के नाम पर आज भी तरस रही है अपने जनप्रतिनिधि से मिलने के लिए आम जनता को सुरक्षा का सामना करना पड़ता है जिसके कारण जनता अपने जनप्रतिनिधि से मिलने में भी बेबस है विश्व का पहला ऐसा स्टेडियम है जहां पार्किंग की सुविधा नहीं है का अधूरे निर्माण पर लोकार्पण करना,संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव जो हॉकी की नर्सरी है उसका निर्माण करने के नाम पर सिर्फ फेस वन का निर्माण कराया और फेस टू के निर्माण कराने में असक्षम रहे। एक कुशल नेतृत्व अभाव के कारण 15 वर्षीय यह विधानसभा क्षेत्र आज भी आधी अधूरी योजनाओ और मूलभूत सुविधाओं के नाम का दंश झेल रही है।

कांग्रेस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार सघन जनसंपर्क अभियान के तहत शहरवासियों से प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं और क्षेत्र के विकास को लेकर कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन मांगा। इस दौरान प्रमुख रूप से शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, सुदेश देशमुख, पदम कोठारी, विवेक वासनिक, मोती साहू, विभा साहू, अब्दुल कलाम, कुतबुद्दीन सोलंकी, मेहुल मारू, दिनेश शर्मा, रूबी गरचा, विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, फिरोज अंसारी, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, मोहिनी सिन्हा, राजिक सोलंकी, पार्षद भागचंद साहू, अमिन हुद्दा, पूर्णिमा नागदेवे, अमित खंडेलवाल, विजय शर्मा, गुरभेज माखिजा, माया शर्मा, अतुल शर्मा, प्रतिमा बंजारे, मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, ज्योति शर्मा, प्रज्ञा गुप्ता, मानव देशमुख, सुनिता सिन्हा, रीना पटेल, रशीद भाई, पंकज गुप्ता, मोहन चुनुरकर, मुन्ना अग्रवाल, दीपक कुशवाहा, भरत सोनी, सुरेन्द्र देवांगन, हरि सिन्हा, दीनू साहू, संदीप जायसवाल, बाबा ठाकुर, बूथ अध्यक्ष जितेश मानकर, मोहसिन कुरैशी, विष्णु सिन्हा, मनीष गौतम, राजेश चौहान, ईश्वर पटेल, महेश अग्रवाल, शाबिर जिंदरान, मुस्कान यादव सहित शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित सभी विंगों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

27 को इन क्षेत्रों में करेंगे जनसंपर्क

शुक्रवार 27 अक्टूबर को सुबह 09 बजे वार्ड 31 जनता कालोनी सांई मंदिर में पूजा अर्चना कर जनसंपर्क यात्रा का शुभारंभ करेंगे जो वार्ड का भ्रमण करते हुए वार्ड 32 लखोली राजीव नगर होते हुए वार्ड 33 लखोली वार्ड का भ्रमण करते हुए वार्ड 35 लखोली होते हुए वार्ड 36 दुर्गा चौक लखोली में जनसंपर्क यात्रा समापन होगा। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम ठाकुरटोला, ठेकवा, फरहद, बैगाटोला, मौंहाभाठा, ककरेल में जनसंपर्क करेंगे।

error: Content is protected !!