डॉ. रमन सिंह आज फिर संस्कारधानी में, ले रहे पार्टी पदाधिकारियों की बैठक

राजनांदगांव। विश्व की सबसे बड़ी संस्था भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का आज पुनः इस शहर में आगमन हुआ है। जिला नियंत्रण कक्ष पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सिंह अपराह्न साढे़ तीन बजे सनसिटी से जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। वहां वे पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं।
ज्ञातव्य है कि डॉ. रमन सिंह कल भी जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर पत्रकार वार्ता लिये थे और प्रदेश सरकार के विरूद्ध प्रदेश व्यापी बड़े आंदोलन (जेल भरो आंदोलन) शुरू करने के संबंध में जानकारी दी थी। शायद उसी की तैयारी के संबंध में आज यह मीटिंग ली जा रही है।

error: Content is protected !!