डॉ रमन सिंह कलाकारों एवं पत्रकारों से हुए रूबरू…

राजनांदगांव. केंद्र में बैठी मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर संपर्क से समर्थन अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज बर्फानी आश्रम पहुंचकर गुरुदेव बर्फानी दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर उन्हें सादर प्रणाम किया, तत्पश्चात बर्फानी आश्रम हाल में उपस्थित कलाकारों से रूबरू होते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया और कहा कि कला के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने 9 वर्ष में इतिहास रचा है । लोकल फॉर वोकल के तहत स्थानीय निर्माणकर्ताओं की प्रतिभा का सम्मान नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट सम्मान हो या प्रतिभा सम्मान सभी के चयन में मोदी सरकार ने पारदर्शिता के साथ कलाकारों का चयन किया एवं उचित सम्मान किया, जिसमें किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं किया गया। डॉ रमन सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।कार्यक्रम का सफल संचालन आभा तिवारी एवम आभार प्रदर्शन शरद श्रीवास्तव ने किया।

इस दौरान प्रमुख रुप से पूनम विराट, शेल साहू,सुदेश यादव, शरद श्रीवास्तव, राजेश मारू, हर्ष कुमार बिंदु, मनोहर यादव, प्रकाश रंगारी, विष्णु कश्यप, राम वैष्णव, महादेव हिरवानी, प्रशांत कुशवाहा, योगेश हुक्का, पंकज सोलंकी, महेश्वर साहू, शामलेंदू हाजरा, तरुण गड़ेपाडले, रितेश सिंह, सतीश, सुनील बनसोड, ओपी देवांगन, कार्तिक कार्तिक यादव, गीतांजलि साहू ,वीरेंद्र बहादुर, कमलेश सिमनकर,वीरेंद्र सिंह ठाकुर ,सहित अनेकों कलाकार उपस्थित थे डॉ रमन सिंह ने कलाकारों से वार्ता के पश्चात साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक पत्रकारों से भेंट की और उन्हें देश की परिस्थितियों से अवगत कराते हुए 15 वर्ष के भाजपा शासनकाल के विकास एवं आज की दुखद परिस्थितियों का अंतर बताया और आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार बनाने के लिए समर्थन का आह्वान भी किया इस दौरान पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ रमन सिंह का स्वागत सत्कार भी किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदीप गांधी ,मधुसूदन यादव ,सचिन सिंह बघेल , पटेल ,राजेंद्र गोलछा ,राजेश श्यामकर ,आलोक बिंदल ,आभा तिवारी,शिव वर्मा ,तरुण लहरवानी ,रघुवीर वादवा ,हर्ष रामटेके ,हकीम खान,ऋषिदेव चौधरी ,सुमीत सिंह भाटिया,पारस वर्मा,अफजल खान,संतोष सिंह,तरुण सिन्हा, नरेश कोचर,प्रियंक सोनी,किशुन यदु,भावेश बैद,आशीष,अरुण सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!