डॉ. रमन सिंह दो दिन संस्कारधानी के प्रवास पर

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, देश के पूर्व उद्योग मंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज सायं अपने इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। जिला नियंत्रण कक्ष पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सिंह आज अपराह्न 3 बजे राजधानी रायपुर से कार द्वारा यहां भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी की बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां पत्रकार वार्ता भी होगी। इसके बाद डॉ. सिंह रायपुर लौट जायेंगे। तदुपरांत कल पुनः राजनांदगांव क्षेत्र के प्रवास पर आयंेेगे। वे ग्राम ठाकुरटोला सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दौरे पर रहेंगे।

error: Content is protected !!