Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा भारत का ये राज्य, सुबह-सुबह लगे झटेक से खौफ में लोग

Assam Earthquake: भारत का पूर्वोत्तर राज्य़ आज (8 जुलाई) सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा। मंगलवार सुबह असम में 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक इसको लेकर किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है। इससे कुछ दिन पहले हाल ही में नेपाल और पाकिस्तान में भी भूकंप आया था। नेपाल में 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया था।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की एक रिपोर्ट के मुताबिक असम के मांजा में सुबह करीब 9.22 बजे भूकंप के झटके महससूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई।

असम में इससे पहले इसी साल फरवरी में भूकंप आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.0 दर्ज की गई थी। फरवरी में गुवाहाटी, नागांव और तेजपुर के इलाके में झटके महसूस हुए थे। बता दें कि बीते एक महीने में कई जगहों पर भूकंप आ चुका है।

नेपाल और पाकिस्तान में भी आया था भूकंप

नेपाल में 30 जून को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 थी। अचानक आए भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर भाग आए थे। हालांकि, अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। वहीं पाकिस्तान में 29 जून को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 दर्ज की गई। भूकंप तड़के करीब 3:54 बजे महसूस किया गया।

भारत में भूकंप की वजह से काफी हो चुका है नुकसान

भारत में कई बार भयकंर भूकंप आ चुका है, जिसमें काफी नुकसान हुआ था। जनवरी 2001 में गुजरात के भुज में भूकंप आया था। इसकी वजह से कई लोगों की जान गई थी। वहीं हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए थे। इसके बाद 2005 में कश्मीर में भयानक भूकंप आया था। मणिपुर भी बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। 2011 में सिक्किम में 6.9 की तीव्रता का भूकंप आया था।

error: Content is protected !!