बारिश के मौसम में खाएं ये सब्जियां, इम्यून सिस्टम होगा मजबूत

Monsoon Health Tips मानसून का मौसम तपती धूप से राहत दिलाता है लेकिन इस मौसम में कई गंभीर बीमारियां दस्तक देती हैं। बारिश के मौसम में इन्फेक्शन का ज्यादा खतरा रहता है। हालांकि खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव कर आप बरसात के दिनों में स्वस्थ रह सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ सब्जियों के बारे में बताएंगे जिन्हें इस मौसम में खाना बेहद जरूरी है।

 बारिश का मौसम काफी सुहावना होता है। लोगों को इस मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन बरसात का मौसम अपने साथ कई समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में सेहत का विशेष रूप से ख्याल रखना जरूरी है। बारिश के मौसम में फंगल इन्फेक्शन, सर्दी-जुकाम, खांसी आदि बीमारियों का ज्यादा खतरा रहता है।

बरसात के दिनों में संक्रमित होने का खतरा अधिक रहता है, जिससे इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। इसलिए बारिश के मौसम में इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना बेहद आवश्यक है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ सब्जियां कर सकते हैं, जिनसे आपकी इम्युनिटी मजबूत होगी।

भिंडी

मानसून के मौसम में कई बीमारियों का खतरा रहता है। अगर आपकी इम्युनिटी मजबूत रहेगी, तो आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए आप अपनी डाइट में भिंडी शामिल कर सकते हैं। भिंडी का उपयोग कर कई तरह की स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं। इसमें विटामिन, कैल्शियम और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में भिंडी जरूर खाएं।

ब्रोकली

ब्रोकली विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा ब्रोकली में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इस सब्जी में मौजूद पोषक तत्व मानसून के दौरान होने वाले संक्रमणों से बचाते हैं। आप इस सब्जी का उपयोग कई तरह से कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल स्मूदी, करी, सलाद और सूप के रूप में कर सकते हैं।

करेला

मानसून के मौसम में करेला आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है, जो आपको कई बीमारियो से बचाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह सब्जी किसी वरदान से कम नहीं है। हालांकि कई लोगों को करेला का कड़वा स्वाद पसंद नहीं आता है, लेकिन आप करेला से कई स्वादिष्ट सब्जी जैसे भरवा करेला, करी आदि बना सकते हैं।

लौकी

बारिश के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में लौकी जरूर शामिल करें। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। जो गर्मी से राहत दिलाने के साथ मानसून की बीमारियों से आपको बचाने में बेहद मददगार है। लौकी सेहत का खजाना है, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इस सब्जी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। चाहें तो आप मानसून की डाइट में लौकी का जूस, कोफ्ते, करी दाल आदि शामिल कर सकते हैं।

शिमला मिर्च

अक्सर लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए शिमला मिर्च का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको बारिश के मौसम में स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह आंखों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और कई पुरानी बीमारियों से भी बचाती है। आप इसका उपयोद सलाद, करी, सैंडवीच, सब्जी आदि में कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. dainikpahuna.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

error: Content is protected !!