खबर का असरः होटल रैलिस में पुलिस का छापा, हुक्का बार का हुआ भंडाफोड़

राजनांदगांव। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में उनकी टीम ने होटल रैलिस में दबिश देकर हुक्का बार संचालन का भंडाफोड किया है। पिछले कई दिनों से होटल में अवैध रूप से निकोटिनयुक्त पदार्थ का उपयोग कर हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। होटल मैनेजर शेख जुनादुल ईस्लाम उर्फ जॉनी के खिलाफ कार्यवाही कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बीती शाम मुखबिर सूचना मिली कि शहर के मध्य स्थित होटल रैलिस में अवैध रूप से निकोटिन युक्त पदार्थ का उपयोग कर हुक्का बार का संचालन चोरी छुपे किया जा रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश व अति. पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा0पु0से0) के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली अलेक्जेण्डर किरो व उनकी टीम तथा चीता स्क्वाड से सउनि संतोष सिंह व उनकी टीम द्वारा रात्रि लगभग 09.30 बजे के आसपास होटल रैलिस में रेड कार्यवाही की जिसमें रूम नंबर 205 में वहां के मैनेजर द्वारा 03 लोगों को अवैध रूप से निकोटिन युक्त पदार्थ जिसमें कई प्रकार के फ्लेवर युक्त को उपलब्ध कर पिला रहे थे तथा नीचे बने हाल में करीबन 05-06 लोगों को बिठाकर हुक्का उपलब्ध कराकर पिलाया जा रहा था इस पर मैनेजर को धारा 91 जा0फौ0 की नोटिस देकर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करने के संबंध में लिखित में नोटिस देकर पूछताछ की गयी उनके द्वारा लिखित में दिया गया कि उनके पास इस संबंध में कोई कागजात नही होना बताया जो कि अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करने पर मौके से 6 नग हुक्का पॉट, हुक्का जलाने हेतु 1 नग हीटर, एक डिब्बा में 06 अलग अलग प्रकार का हुक्का फ्लेवर जब्त कर धारा 4/21,6/24 COTPA (CIGARETTE AND TOBACCO PRODUCT PROHIBITION ACT) के तहत कार्यवाही की गयी हैं चूॅकि घटना दिनांक को होटल मालिक शहर से बाहर होने की जानकारी मिली हैं जिसकी तस्दीक कर अग्रिम कार्यवाही की जाती हैं।


0 पहुना ने अनेक बार छापी थी खबर
ज्ञातव्य है कि दैनिक पहुना ने शहर के बीच एक लक्झरी होटल में हुक्का बार संचालित होने की खबर कई बार छापकर पुलिस का ध्यान खींच चुका है। यह कार्यवाही तो बहुत पहले हो जानी चाहिये थी ताकि 12 से 17 साल तक के कितने ही बच्चे हुक्का की लत से बच जाते हैं। चलो देर सबेर ही सही पुलिस ने सच का पर्दाफाश कर ही दिया है।

error: Content is protected !!