मनेंद्रगढ़ वन मंडल के जनकपुर परिक्षेत्र में हाथियों ने पिता-पुत्री को मार डाला

कोरिया। मनेंद्रगढ़ वन मंडल के जनकपुर वन परिक्षेत्र के बेलगांव में 10 हाथियों के दल ने रात दो बजे घर में सो रहे पिता—पुत्री को मार डाला। हाथियों ने घर को भी तोड़ डाला और घर में रखे अनाज को चट कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात दो बजे हा​थियों का दल सीमा से लगे मध्य प्रदेश के वन क्षेत्र से इधर घुसे थे। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई वहीं सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सुबह 10 बजे वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।

error: Content is protected !!