बीजापुर में माओवादियों से मुठभेड़; डीआरजी के साथ सुबह से फायरिंग जारी….

बीजापुर। बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) की टीम को अभियान पर रवाना किया गया था।

अभियान के दौरान गुरुवार सुबह करीब 7 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से फायरिंग की पुष्टि हुई है। क्षेत्र दुर्गम और संवेदनशील होने के कारण सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी अलर्ट पर रखा गया है। अभियान पूरा होने के बाद मुठभेड़ और अन्य घटनाक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग से साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!