राजनांदगांव। जिले में ब्रांडेड कंपनी का होलो ग्राम एवं स्टीकर लगाकर बेच रहे नकली यूरिया पर पुलिस ने पर्दाफाश करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा महिन्द्रा ऑयल ,टाटा मोटरर्स एवं गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट इण्डियन लिमिटेड कंपनी के नाम का डूप्लीकेट होलो ग्राम एवं स्टीकर लगाकर डी.ई.एफ (यूरिया ) ब्रिकी कर रहे थे। यह पूरा मामला चिचोला पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मंगल पाण्डे पिता उर्वादत्ता पाण्डे निवासी दीप्ती स्काई सिटी ओल्ड अम्बरनाथ गांव प्लैट नं 101 नीलगिरी बिल्डिंग अम्बर नाथगांव थाना शिवाजी नगर जिला थाणे महाराट्र ने पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पाटेकोहरा में जुम्मन ढाबा के बाजू विल्डिंग में जुम्मन खान के द्वारा अवैध लाभ प्राप्त करने हेतु महिन्द्रा ऑयल टाटा मोटरर्स एंव गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट इण्डियन लिमिटेड के कंपनी का डी.ई.एफ. ;युरिया को नकली डूप्लीकेट होलोग्राम एवं स्टीकर लगाकर बेचा रहा है एव अवैध लाभ प्राप्त किया कर रहा है।
शिकायत पर पुलिस चौकी चिचोला चौकी प्रभारी योगेश पटेल हमराह स्टाप व सायबर सेल टीम के त्वरित रेड कार्यवाही किया गया रेड कार्यवाही के दौरान मुख्य आरोपी जुम्मन खान मौके पर उपस्थित नहीं मिला एंव आरोपी ईशु यादव पिता चंद्रशेखर यादव उम्र 19 साल पता महोबा आलमपुरा थाना महोबा जिला महोबा,उत्तर प्रदेश के कब्जे से कुल 147 बकेट में 20-20 लीटर का कुल डी.ई.एफ. ;युरिया 2940 लीटर कुल जुमला 01,92,085 ( 01 लाख 92 हजार 085 रूपये ) का मिला जिसके संबंध में आरोपी को मौके पर कागजात पेश करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया गया जो आरोपी के द्वारा डी.ई.एफ. युरिया रखने ब्रिकी करने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिया आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा कापीराईट अधिनियम 1957 की धारा 63 घटित पाये जानें से आरोपी ईशु यादव को गिरफतार कर न्यायालय डोंगरगढ के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया मुख्य आरोपी अतीक खान उर्फ जुम्मन पिता रफीक खान निवासी रामपुर खातूटोला का पता तलाश जारी है।

