किसान-मजदूर संगठन ने शंकर गुहा नियोगी की याद में निकाली रैली

 

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। श्रमिक संगठन छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा व जिला किसान संघ के बैनर तले आज शहर में रैली निकाली गई। किसान मजदूरों के हितों पर आवाज बुलंद करते हुए इस रैली का आयोजन शहीद मजदूर नेता शंकर गुहा नियोगी की याद में किया गया। रैली का नेतृत्व श्रमिक नेता भीमराव बागड़े व किसान नेता सुदेश टीकम ने किया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

error: Content is protected !!