ईद के दिन सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, CM एकनाथ शिंदे ने की बात

Salman Khan Firing Case: सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment) के सामने रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। 2 बाइक सवारों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) ने सलमान खान से टेलीफोन पर बातचीत की। मुख्यमंत्री मुंबई पुलिस कमिश्नर से चर्चा की और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया। इस वक्त सलमान खान के घर के बाहर भारी पुलिसबल और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।

दरअसल सलमान खान और उनके फैंस के लिए रविवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर से हुई है। करीब 5 बजे जब सब नींद की आगोश में थे, बॉलीवुड सुपरस्‍टार के घर पर गोलीबारी हुई। बाइक सवार दो हमलावर आए और गैलेक्‍सी अपार्टमेंट की तरफ फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

CCTV फुटेज में जहां दोनों संदिग्‍ध बाइक सवार को हेलमेट पहने हुए देखा गया है, वहीं इस घटना के बाद सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमलावरों ने एक्‍टर के घर की बालकनी के उसी हिस्‍से पर गोली चलाई, जहां दो दिन पहले ईद पर वह खड़े होकर फैंस को बधाई दे रहे थे।

मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि उन्हें संदेह है कि यह फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से की गई हो सकती है। पुलिस में सुरक्षा बढ़ाई है और कई टीम डिप्लॉय किए हैं।

सलमान खान को मिल चुकी है धमकी
बता दें कि 2023 में सलमान को एक धमकी भरा लेटर मिला था। लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। जून 2022 में सलमान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें लिखा था कि जो हाल सिद्धू मूसेवाला का हुआ वही हाल सलमान का भी करेंगे। धमकी के बाद उन्हें Y+ सिक्योरिटी मिली हुई है। 11 जवान साए की तरह उनके साथ रहते हैं।

error: Content is protected !!