पहले शॉर्ट सर्किट; फिर सिलेंडर ब्लास्ट, 8 टन साड़ियों का स्टॉक खाक, 4 महिलाएं और 1 बच्चा जिंदा जले

गुजरात के ‘डायमंड सिटी’ सूरत से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। सूरत के लिंबायत इलाके में आज एक रिहायशी मकान में लगी भीषण आग ने हंसते-खेलते परिवार को राख में तब्दील कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है, जिनमें चार महिलाएं और एक मासूम बच्चा शामिल है। पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के लिंबायत इलाके का यह मकान एक व्यापारी का है, जिसमें करीब 8 टन साड़ियों का स्टॉक रखा हुआ था।

सूरत के लिंबायत इलाके में एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगी. जिसमें एक ही परिवार के 5 सदस्य मारे गए. हादसे के पीछे अवैध गोदाम और सुरक्षा नियमों की अनदेखी सामने आई है.

गुजरात के सूरत में एक मकान में मंगलवार दोपहर को आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के लिंबायत इलाके का यह मकान एक व्यापारी का है, जिसमें करीब 8 टन साड़ियों का स्टॉक रखा हुआ था। इससे घर में पैदल चलने तक की जगह नहीं बची थी। इसी के चलते आग इतनी तेजी से भड़की कि किसी को बचने का मौका नहीं मिला। मृतकों में शाहनाज बेगम अंसारी (उम्र 65 वर्ष), हुसा बेगम अंसारी (उम्र 18 वर्ष), शबीन अंसारी (उम्र 28), परवीन अंसारी (उम्र 19), शुभान अंसारी (उम्र 4) शामिल हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई और गैस सिलेंडर में धमाके के बाद फैल गई। जांच में सामने आया है कि इस रिहायशी मकान का इस्तेमाल अवैध रूप से साड़ियों के गोदाम के तौर पर किया जा रहा था। घर के अंदर करीब 8 टन साड़ियों का स्टॉक और ज्वलनशील केमिकल फोम रखा हुआ था। इसी वजह से आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!