नदी में मछली पकड़ रहे थे मछुआरे, अचानक जाल में फंसी ऐसी चीज, देखते ही उड़ गए सबके होश

बीजापुर। भोपालपटनम विकासखंड के अर्जुनल्ली गांव में चिंतावागु नाले से एक अजीबोगरीब मछली मिलने से ग्रामीणों में कौतूहल फैल गया है। सक्शन नुमा मुंह और बाघ जैसी धारियों वाली इस मछली की पहचान ‘प्लेको फिश’ Plecostomus के रूप में हुई है। जो मूलत: दक्षिण अमेरिका की निवासी है।

naidunia_image

विशेष कोरम, दिलीप यालम, यालम धर्मेया, गणेश जव्वा और वीरेंद्र गोटे जब नाले में मछली पकड़ने के लिए जाल बिछा रहे थे तब यह विदेशी मछली उसमें फंस गई। पहले तो गांववालों ने इसे किसी असामान्य स्थानीय प्रजाति का हिस्सा माना लेकिन इसकी बनावट और कठोर त्वचा को देख हैरान रह गए।

naidunia_image

क्या है ‘प्लेको फिश’?

इसे आमतौर पर एक्वेरियम में काई और गंदगी साफ करने के लिए रखा जाता है।इसके निचले हिस्से में सक्शन माउथ होता है। जिससे यह चट्टानों और सतहों से चिपककर भोजन ग्रहण करती है। इसकी त्वचा अत्यंत कठोर होती है, जिससे इसे मारना या पकड़ना आसान नहीं होता।

naidunia_image

स्थानीय जलजीवों के लिए बड़ा खतरा

मछली वैज्ञानिकों के अनुसार प्लेको फिश एक आक्रामक प्रजाति है। यह देशी मछलियों के अंडे और उनके भोजन को खत्म कर देती है। जिससे स्थानीय जैवविविधता पर खतरा मंडराता है। साथ ही इसके लिए प्राकृतिक शिकारी बहुत कम हैं‌। जिससे यह तेजी से फैलती है और जलस्रोतों का संतुलन बिगाड़ती है।

error: Content is protected !!