पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन आज राजनांदगांव में

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह आज अपने इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रवास पर हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉ.रमन सिंह आलीखूंटा व नवागांव के दौरे पर होंगे। जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इधर पार्टी सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार डॉ.रमन सिंह पार्टी के एक कार्यकर्ता के देहवसान पर उनके इंदिरा नगर स्थित निवास स्थान में परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

error: Content is protected !!