पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव में

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. रमन सिंह आज अपने इस विधानसभा क्षेत्र के तूफानी दौरे पर रहेंगे। जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. सिंह आज दोपहर 2 बजे रायपुर से प्रस्थान कर सोमनी, ककरेल, ठाकुरटोला आदि गांवों के स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे राजनांदगांव में संत घासीदास जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। तत्पश्चात शाम 7 बजे वे बसंतपुर में मेहतरू राम नेताम के यहां उपस्थिति देंगे। डॉ. सिंह रात्रि विश्राम सन सिटी में करेंगे।

error: Content is protected !!