पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सामुदायिक भवनों का किया लोकार्पण

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज  राम मंदिर, बी.एन.सी. मिल के पास निर्मित सामुदायिक भवन जिसकी लागत लगभग 05.00 लाख रू. है का लोकार्पण किया। इसी प्रकार सुबह 11.30 बजे न्यू सिविल लाईन में सामुदायिक भवन, पेवर ब्लॉक निर्माण, स्ट्रीट लाइट तथा हाई मास्क सोलर लाईट का लोकार्पण किया, जिसकी कुल लागत लगभग 17 लाख रू.की है। इसी प्रकार दोपहर 12.30 बजे नंदई चौक में सोनकर सामुदायिक भवन तथा यादव सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इन दोनों निर्माणों की कुल कीमत 15 लाख रुपये. है। इसी तरह दोपहर 1.30 बजे मठपारा में सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया, जिसे 5 लाख रू. की लागत से तैयार किया गया है।

error: Content is protected !!