पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का आज राजनांदगांव आगमन

रात्रि विश्राम सन सिटी में
दैनिक पहुना राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज गणेश चतुर्थी की रात्रि राजनांदगांव शहर आ रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक डॉ. सिंह रात्रि विश्राम स्थानीय सन सिटी में करेंगे।
प्रोटोकॉल के मुताबिक डॉ. सिंह खनिज नगर मौलश्री विहार रायपुर से आज रात्रि 8 बजे कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। वे रात्रि 9.30 बजे पहुंचकर सन सिटी में रात्रि विश्राम करेंगे। डॉ. सिंह कल 11 सितंबर सुबह 8.45 बजे सन सिटी से प्रस्थान कर सुबह 9 बजे से 10 बजे तक एक घंटा नेहरू युवा केंद्र में समय देंगे। फिर दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय में बैठक लेंगे। बैठक 3 बजे समाप्त होगी। फिर सायं 4.30 बजे खनिज नगर मौलश्री विहार रायपुर लौट जायेंगे जहां उनका रात्रि विश्राम होने के साथ समय आरक्षित रहेगा।

 

error: Content is protected !!