झीरम कांड पर पूर्व CM बघेल ने भाजपा को घेरा, बोले- 11 साल बाद भी पीड़ितों को नहीं मिला न्याय

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि झीरम हमले के 11 साल पूरे होने को है, लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिला हैं। भाजपा सरकार ने हमेशा झीरम की जांच को रोकने का प्रयास किया है। हमने कई बार एनआइए से झीरम की जांच के लिए फाइल सौंपने कहा था। तत्कालीन लोगों की भूमिका थी, इसलिए जांच होने नहीं दिए था।

जेब में सबूत रखने के बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि विजय शर्मा सत्ता में बैठे हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि किसी के गिरेहबान में हाथ डालने का अधिकार मिल गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनने जा रही है, उसके बाद एनआइए सही दिशा में जांच करेगी। चार जून तक प्रतीक्षा करिए। उसके बाद हमारी सरकार सभी चीजों को स्पष्ट कर देगी।

झीरम का सच रोकने के लिए भाजपा शुरू से षड़्यंत्र करती रही: कांग्रेस

झीरम कांड की बरसी पर कांग्रेस ने अनेक सवाल खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि  झीरम घाटी कांड  में कांग्रेस के नेतृत्व की एक पूरी पीढ़ी को ही समाप्त कर दिया था। स्वतंत्र भारत में हुई दुर्दांत और हृदय विदारक घटना भाजपा के शासन काल में डा. रमन सिंह के राज में घटित हुई थी इसके गुनाहगारों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा डरती है झीरम का सच सामने आ जाएगा तो वह बेनकाब हो जाएगी।

error: Content is protected !!