डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे युवक की मिली लाश

राजनांदगांव। शहर के ऐतिहासिक रानी सागर में आज एक 24 वर्षीय युवक का शव मिलने के समाचार हैं। मृतक की पहचान राजस्थान राज्य के रहने वाले प्रसून भारद्वाज के रूप में हुई है। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू ने आज शाम करीब 4 बजे बताया कि 24 वर्षीय मृतक का पंचनामा किया जा रहा है। मृत्यु के कारणों का पता शव विच्छेदन के बाद ही चल सकेगा। बताया कि अभी मृतक के परिजन शव लेने यहां नहीं पहुंचे हैं।

error: Content is protected !!