राजनांदगांव। घुमका पुलिस द्वारा जुए के फड़ पर रेड कार्यवाही की गई। जुआरियों के पास से मौके पर नगदी रकम 1,85,000, 04 नग एण्ड्रायड मोबाईल फोन किमती करीबन 40,000 रूपये कुल जुमला 2,25,000 रूपये जप्त किया गया। जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को ग्राम घुमका के चौरसिया बाडी के पास 52 पत्ती ताश जुंआ खेलते की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी घुमका निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व में सायबर सेल के संयुक्त टीम गठित कर ग्राम घुमका के चौरसिया बाडी के पास 52 पत्ती ताश में जुंआ खेल रहे जुवारियो पर रेड कार्यवाही कर आरोपी मुकेश तिवारी पिता जगदीश तिवारी, मनोज बघेल पिता स्व0 खोरबहारा बघेल, शैलेन्द्र वर्मा पिता अशोक वर्मा, प्रमोद वर्मा पिता रामनाथ वर्मा ,राकेश वर्मा पिता बेलाश वर्मा, देवा वर्मा पिता देवी लाल वर्मा, फागूराम यादव पिता आनंद राम यादव व खेमचंद वर्मा ऊर्फ पप्पू पिता दयानंद वर्मा सभी निवासी ग्राम घुमका थाना घुमका के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही किया गया है ।



