खुलेआम खेत में उगा रहा था गांजा, पुलिस ने की छापेमारी… 27 लाख का गांजा जब्त…

 बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अवैध गांजे की खेती को लेकर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई गांजे की कीमत 27 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही हैं।

दरअसल, सेंधवा ग्रामीण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुड़चाल में एक व्यक्ति ने अपनी दो एकड़ खेती में गांजा बोया है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक बड़वानी के मार्गदर्शन सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने खेत में दबिश दी। जहां खेत मे हरे पौधे गांजे के उगे हुए पाए गए। बतादें कि, पुलिस ने कुछ सुखा गांजा भी जब्त किया है।

वहीं हरा गांजा तकरीबन दो किविंटल 52 किलो व सूखा गांजा 24 किलो मिला है। जिसकी कुल कीमत 27 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। सेंधवा पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड की हिस्ट्री ली जा रही है। उन्होंने कहा गाजे की या अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!