GK Quiz: ‘ब्लू माउंटेन्स’ के लिए प्रसिद्ध है ये भारतीय राज्य, क्या आप जानते हैं नाम?

GK Trending Quiz: किसी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा या सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों का अन्य सभी विषयों के साथ जनरल नॉलेज स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है. सामान्य ज्ञान की मजबूत जानकारी न केवल उम्मीदवार की देश-दुनिया के प्रति समझ को बढ़ाती है. बल्कि, परीक्षा में उनके सफलता का आधार बनती है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए यहां जीके के 10 यूनिक सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं, जो परीक्षा के लिए आपकी तैयारी को और मजबूत बनाने में मदद करेंगे.

सवाल 1: किस देश को ‘Land of Midnight Sun’ कहा जाता है?
जवाब: नॉर्वे को ‘Land of Midnight Sun’ कहा जाता है

सवाल 2: किस तत्व को ‘किंग ऑफ केमिकल्स’ कहा जाता है?
जवाब: सल्फ्यूरिक एसिड (H₂SO₄) को ‘किंग ऑफ केमिकल्स’ (रसायनों का राजा) कहा जाता है.

सवाल 3: किस भारतीय राज्य में सबसे ज्यादा वन क्षेत्र है?
जवाब: भारत के मध्य प्रदेश राज्य में सबसे ज्यादा वन क्षेत्र है.

सवाल 4: किस ग्रह को ‘Morning Star’ और ‘Evening Star’ कहा जाता है?
जवाब: शुक्र (Venus) ग्रह को ‘Morning Star’ और ‘Evening Star’ कहा जाता है.

सवाल 5: विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौन सा है?
जवाब: विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा है, जिसे सुंदरबन डेल्टा के नाम से भी जाना जाता है.​

सवाल 6: भारत के किस शहर को ‘Orange City’ कहा जाता है?
जवाब: भारत के नागपुर शहर को ‘Orange City’ कहा जाता है.

सवाल 7: दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है?
जवाब: दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान अंटार्कटिका है.

सवाल 8: दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान कौन सा है?
जवाब: दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान सहारा है.

सवाल 9: ‘फादर ऑफ इकोनॉमिक्स’ किसे कहा जाता है?
जवाब: ‘फादर ऑफ इकोनॉमिक्स’ एडम स्मिथ को कहा जाता है.

सवाल 10: भारत का कौन सा राज्य ‘ब्लू माउंटेन्स’ के लिए प्रसिद्ध है?
जवाब: भारत का मिजोरम राज्य ‘ब्लू माउंटेन्स’ के लिए प्रसिद्ध है.

error: Content is protected !!